फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

Wed, 25 Jun 2025 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 15 अवैध निर्माण पर चलता बुलडोजर। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
धारूहेड़ा। महेंद्रगढ़, नारनौल व कोसली रोड पर जिला नगर योजनाकार की तरफ से आठ अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कराया गया। इसके अतिरिक्त पांचौर में लगभग 2 एकड़ में अवैध रूप से विकसित हो रही 5 डीपीसी, 2 चहादीवारी व अवैध निर्माणों को तोड़ा। जिला प्रशासन की तरफ से नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में भारी पुलिस प्रशासन की सहायता से कार्रवाई की गई। जिला नगर योजनाकार मनदीप सिंह सिहाग ने आमजन से अनुरोध किया है कि कोई भी अवैध निर्माण न करें तथा प्लाट खरीदने से पहले इस कार्यालय से उस कालोनी की वैधता जान लें, ताकि विभागीय कार्यवाही एवं आर्थिक नुकसान से बचाव हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें