फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अवैध निर्माण पर गरजा बुलडोजर

Thu, 09 May 2024 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। गढ़ी बोलनी रोड पर गांव लालपुर में अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ करती जेसीबी। स्रोत: विभाग
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार की टीम ने बुधवार को शहरी/नियंत्रित क्षेत्र में बने अवैध निर्माण को बुलडोजर से तोड़ दिया। कार्रवाई में गढ़ी बोलनी रोड़ पर गांव लालपुर के पास लगभग तीन एकड़ में अवैध रूप से विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में 8 डीपीसी, 6 आरसीसी द्वारा निर्मित चहारदीवारी और कच्चे रोड नेटवर्क तोड़े गए।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की तरफ से नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में पुलिस बल की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई। जिला नगर योजनाकार मंदीप सिंह सिहाग ने लोगों से कहा कि नियंत्रित क्षेत्र/शहरी क्षेत्र में कोई भी अवैध निर्माण न करें। किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले सरकार के नियमानुसार अनुमति लें। अवैध काॅलोनी काटने वाले आम जन को झूठे सब्जबाग दिखाकर खाली भूमि पर प्लाट बेच देते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें