फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अवैध कॉलोनी में हुए निर्माण पर चलाया बुलडोजर

Thu, 15 Jun 2023 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार की टीम ने वीरवार को रामगढ़ रोड पर सनसिटी सोसाइटी के समीप दो एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में निर्माण कार्य पर बुलडोजर चलवा कर ध्वस्त करा दिया। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया। जिला नगर योजनाकार ने कहा कि भविष्य में भी जिले के अन्य स्थानों पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों और अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार मंदीप सिंह सिहाग ने बताया कि वीरवार को टीम ने रामगढ़ रोड़ पर सनसिटी सोसाइटी के समीप लगभग दो एकड़ में अवैध रूप से विकसित हो रही अवैध काॅलोनी में 4 निर्माणाधीन अवैध निर्माण, 27 डीपीसी, 07 चहारदीवारी पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें