फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: रेवाड़ी नगर परिषद की बजट बैठक 22 मार्च को, हंगामे के आसार

Sat, 18 Mar 2023 10:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
नगर परिषद रेवाड़ी कार्यालय।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। नगर परिषद की बजट बैठक 22 मार्च को बोलनी रोड़ स्थित लोकनिर्माण विभाग के विश्राम गृह में होगी। बैठक में फाइनेंसियल एवं एडमिनिस्ट्रेटिव अप्रुअल कमेटी में शामिल किए जाने वाले दो पार्षदों के चयन को लेकर भारी हंगामा हो सकता है। क्योंकि बैठक में ही कमेटी का गठन किया जाना है। हालांकि नगर परिषद प्रशासन की ओर से सुरक्षा को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। दूसरी ओर संभावना व्यक्त की जा रही है कि अप्रुअल कमेटी का गठन इस बार टल सकता है, क्योंकि कमेटी में शामिल होने वाले दो नामों के चयन को लेकर पार्षदों की गुटबाजी चरम पर है। बता दें कि शहर में एक करोड़ रुपये तक के विकास कार्य कराने के लिए नगरपरिषद चेयरपर्सन, उपप्रधान, ईओ व दो पार्षदों की एक कमेटी का गठन किया जाना है, जिससे फाइनेंसियल एवं एडमिनिस्ट्रेटिव अप्रुअल कमेटी का नाम दिया गया है। लेकिन दो पार्षदों के नामों के चयन को लेकर पार्षदों में सहमति नहीं बन पा रही है। यही कारण है कि रेवाड़ी के पार्षदों में चार गुट बन गए है। हालांकि चेयरपर्सन गुट की ओर से दो नामों पर मोहर लगा दी गई है। जबकि अन्य गुटों में अभी नामों के चयन को लेकर मंथन चल रहा है।
विज्ञापन

बैठक में हो सकता है मतदान
22 मार्च को विश्राम गृह में होने वाले बजट बैठक में दो पार्षदों के चयन को लेकर मतदान होने की भी संभावना है। ऐसे में पहली बार नगर परिषद प्रशासन की ओर से निर्णय लिया गया है कि हाउस की बैठक में पार्षद पतियों का प्रवेश बंद रहेगा। बैठक में केवल पार्षद, चेयरपर्सन व अधिकारी ही मौजूद रहेंगे। बैठक में हंगामा होने की भी पूरी संभावना है।
विज्ञापन

टल सकता है कमेटी का गठन
बता दें कि दो नामों पर पार्षदों में सहमति नहीं बन पा रही है। ऐसे में संभावना व्यक्त की जा रही है। कमेटी का गठन अभी कुछ समय के लिए और टल सकता है।

बजट बैठक को लेकर पार्षदों को एजेंडा जारी कर दिया गया है। विश्राम गृह में बैठक का आयोजन होगा। इसी बैठक में ही अप्रुअल कमेटी का भी गठन किया जाएगा।
-प्रवीण कुमार, सचिव नगर परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें