फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मां सरस्वती देवी की कांस्य प्रतिमा की स्थापित

Sun, 12 Jul 2026 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
सरस्वती देवी की कांस्य प्रतिमा स्थापित करते गणमान्य। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
नांगलमूंदी। गांव बासदूदा स्थित शहीद जसवंत सिंह राजकीय उच्च विद्यालय में मां सरस्वती की सवा दो फुट ऊंची और 21 किलोग्राम वजनी कांस्य प्रतिमा विधि-विधान के साथ स्थापित की गई।
विज्ञापन

पं. जसवंत मराठा ने अपने पिता पंडित लक्खी राम मराठा की पुण्य स्मृति में यह कांस्य प्रतिमा विद्यालय को भेंट की। मुख्याध्यापक विनोद कुमार यादव की ओर से आयोजित कार्यक्रम में ग्राम अहरोद निवासी रूपेश कुमार चौरसिया ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमा का पूजन कराया।
कार्यक्रम में पंडित योगेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि सेवानिवृत्त मुख्याध्यापक नेमीचंद शांडिल्य ने मंत्रोच्चार के साथ विद्यालय कार्यालय में नवनिर्मित कांच की मंजूषा में प्रतिमा की स्थापना कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर पूर्व पंच महावीर सिंह, फूल सिंह गुनवाल, उमेद सिंह यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें