रेवाड़ी। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रोहताश सिंह वाल्मीकि और मोर्चा के अन्य सदस्यों ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के लोधी एस्टेट दिल्ली स्थित निवास पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आरती राव से भेंट की। उन्होंने जिले में पार्टी को मजबूत करने व संगठन को मजबूत करने के विषय पर चर्चा की और मोर्चे के आगामी कार्यक्रमों व विस्तार की नई योजनाओं से अवगत कराया। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान धर्मेंद्र मोरवाल, राजेंद्र सिंह, बिरेंद्र सिंह माहोर, ताराचंद कोली, संतलाल चावरिया, संजय सुधाकर, बालकिशन, मनदीप चावरिया, दिलबाग सिंह, प्रदीप सरपंच राजपुरा आदि सदस्य उपस्थित रहे।