फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: गर्लफ्रेंड दीप्ति के मर्डर में बॉयफ्रेंड हेमंत लांबा दोषी करार, 12 को सुनाई जाएगी सजा, यह था मामला

Thu, 11 May 2023 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

आरोपी के खिलाफ धारूहेड़ा थाना में हत्या का मामला दर्ज था। जिसमें पुलिस सहित कुल 26 गवाह कोर्ट में पेश किए गए। केस से जुड़े सारे साक्ष्य रखे गए। एडिशनल सेशन कोर्ट ने बुधवार को हेमंत लांबा को दोषी करार दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : google
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी में चार साल पहले गर्लफ्रेंड दीप्ति का मर्डर करने वाले बॉयफ्रेंड हेमंत लांबा को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। एडिशनल सेशन जज सरताज बसवाना की कोर्ट उसे 12 मई को सजा सुनाएगी। हेमंत लांबा पर दीप्ति की हत्या के अगले दिन कैब ड्राइवर देवेंद्र की हत्या का भी आरोप है। इस मामले में राजस्थान की कोर्ट में ट्रायल चल रहा है।

विज्ञापन


मूलरूप से राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ के कस्बा संगरिया निवासी 19 साल की दीप्ति की हत्या 2 दिसंबर 2019 को हुई थी। उसकी हत्या दिल्ली के विश्वास नगर निवासी उसके बॉयफ्रेंड हेमंत लांबा ने ही की थी। दीप्ति परिवार के साथ दिल्ली में ही रहती थी। उसके पिता का संगरिया में बिजनेस था।

दीप्ति की पढ़ाई के कारण परिवार भी दिल्ली में रह रहा था। दिल्ली से ही उसके पिता अपना बिजनेस संभाल रहे थे। दीप्ति की दोस्ती हेमंत लांबा से फेसबुक पर हुई थी। दोनों के बीच 2 माह तक बातचीत होती रही।
विज्ञापन


पेशे से बॉडी बिल्डर हेमंत लंबा ने एक दिन उसे मुलाकात के बहाने बुला लिया। चेहरा पसंद न आने पर उसने कार के अंदर ही दीप्ति की हत्या कर दी। हेमंत ने दीप्ति के शव को रेवाड़ी जिले के कस्बा धारूहेड़ा में लाकर फेंक दिया था। साथ ही उसका फोन और अन्य चीजें अपने साथ लेकर भाग गया था। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने दीप्ति के गुम मोबाइल की लोकेशन निकाली तो वह एक्टिव निकला।

उसी के नंबर से एक ऐप पर कैब बुक मिली, लेकिन जब पुलिस उस कैब के चालक तक पहुंची तो पता चला कि चालक ही गायब है। बाद में कैब के चालक देवेंद्र कुमार का शव राजस्थान के जयपुर एरिया में मिला था। दीप्ति की हत्या के बाद हेमंत लांबा अपनी कार छोड़कर दीप्ति के मोबाइल से कैब बुक करके भागा था।

रास्ते में उसने देवेंद्र की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसका केस राजस्थान में चल रहा है। सरकारी एडवोकेट जगबीर सहरावत ने बताया कि दीप्ति के मर्डर केस में हेमंत लांबा को दोषी करार दिया गया है।

उसके खिलाफ धारूहेड़ा थाना में हत्या का मामला दर्ज था। जिसमें पुलिस सहित कुल 26 गवाह कोर्ट में पेश किए गए। केस से जुड़े सारे साक्ष्य रखे गए। एडिशनल सेशन कोर्ट ने बुधवार को हेमंत लांबा को दोषी करार दिया है। उसे 12 मई को सजा सुनाई जाएगी। जगबीर सहरावत ने कहा कि वे कोर्ट के सामने हेमंत को फांसी की सजा देने की मांग रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें