फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दोनों बच्चे भी गंभीर रूप से चोटिल, फ्रैक्चर, एफआईआर दर्ज

Tue, 03 Nov 2026 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल।गांव तिहाड़ा में रविवार को तेज रफ्तार कार की टक्कर से पूर्व सैनिक की 12 वर्षीय बेटी गरिमा की मौत मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज ली है। हादसे के बाद गरिमा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। वहीं शुभम और प्रीति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने शुभम के पैर की दोनों हड्डियों में फ्रैक्चर समेत चार चोटें बताई हैं। वहीं प्रीति को भी चार चोटें आई हैं, जिनमें दो फ्रैक्चर हैं। दोनों की चोटों की प्रकृति गंभीर है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव तिहाड़ा निवासी पूर्व सैनिक सुदेश कुमार ने बताया कि वह सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद खेतीबाड़ी करते हैं। रविवार को वह अपने बच्चों गरिमा और शुभम तथा भाई मुकेश कुमार की बेटी प्रीति के साथ खेत में काम करने गए थे। दोपहर करीब 1 बजकर 40 मिनट पर गरिमा, शुभम और प्रीति काम खत्म करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान वे अपनी बाइक के पास पहुंचे तो बावल की तरफ से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही कार ने तीनों बच्चों और बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार का नंबर नोट किया गया। जांच अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। कार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें