फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बोलेरो ने दो बाइकों को मारी टक्कर, पांच लोग हुए घायल

Fri, 04 Sep 2026 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
हादसे के बाद खड़ी बोलेरो। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। महेंद्रगढ़ रोड पर शुक्रवार की शाम गांव भटेड़ा के पास बोलेरो की टक्कर से दो बाइकों पर सवार पांच लोग घायल हो गए। इनमें सात वर्षीय बच्ची और एक महिला भी शामिल हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर दूर जा गिरे।
विज्ञापन

हादसे में मनीष (40), उनकी पत्नी बबली (38) और बेटी अंशु (7) निवासी घायल हो गए। घायल दो अन्य लोगों की पहचान नहीं हो सकी है। जानकारी होने पर पहुंचे लोगोें ने घायलों को संभाला। पुलिस की टीम भी पहुंची।
स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी पांच घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल रेवाड़ी पहुंचाया गया।
घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। शुक्रवार शाम एक बाइक महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी की तरफ आ रही थी। गांव भटेड़ा के पास सामने से आ रही काले रंग की बोलेरो ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

वहीं, रेवाड़ी-रोहतक राजमार्ग पर रोहड़ाई मोड़ के पास शुक्रवार की दोपहर सड़क पार करते समय ट्रक की टक्कर से एक अज्ञात व्यक्ति घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। रोहड़ाई पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें