फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: होटल में फंदे पर लटका मिला हेडकांस्टेबल का शव, बस स्टैंड चौकी में था तैनात,  गया था आराम करने

Sun, 29 May 2022 02:45 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

हेडकांस्टेबल आराम करने गया था वह बस स्टैंड चौकी में तैनात था। शनिवार सुबह साढ़े 9 बजे घर से ड्यूटी पर आए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी शहर के बस स्टैंड के सामने स्थित एक होटल में एक पुलिस हेडकांस्टेबल फंदे पर लटका मिला। मामले की सूचना मिलने के बाद डीएसपी मोहम्मद जमाल मौके पर पहुंचे तथा शव को नीचे उतरवाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। हेडकांस्टेबल बस स्टेंड चौकी में ही तैनात थे। आत्महत्या के कारण फिलहाल सामने नहीं आ सके हैं। वहीं, स्थानीय पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही इस बारे में कुछ कहना सही होगा। विभागीय मामला होने के चलते भी रेवाड़ी पुलिस कुछ कहने से बच रही है।

विज्ञापन


सुबह घर से लौटे थे हेडकांस्टेबल मनोज
महेंद्रगढ़ जिला के गांव गनियार निवासी मनोज कुमार हरियाणा पुलिस में हेडकांस्टेबल थे। हेडकांस्टेबल मनोज पिछले करीब एक साल से बस स्टैंड चौकी में तैनात थे। शनिवार को सुबह साढ़े 9 बजे मनोज कुमार अपने घर से ड्यूटी पर आए थे। वहीं, ड्यूटी पर आने के कुछ समय बाद मनोज ने चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह को कहा था कि उसकी तबीयत कुछ ठीक नहीं है वह आराम करके आता है।

इसके बाद अनुमति लेने के साथ ही हेडकांस्टेबल मनोज बस स्टैंड के सामने ही स्थित एक होटल में चले गए। चौकी इंचार्ज यही मान कर चल रहे थे कि मनोज आराम कर रहे हैं। इसके बाद दोपहर तक भी जब मनोज नहीं लौटे तो चौकी इंचार्ज ने एक अन्य पुलिसकर्मी को मनोज को बुलाने के लिए भेजा।
विज्ञापन


पुलिसकर्मी जब होटल में पहुंचा और मनोज जिस कमरे में आराम कर रहा था उसे खुलवाना चाहा तो दरवाजा नहीं खुला। कड़ी मशक्कत के बाद दरवाजा खोला गया तो भीतर हेडकांस्टेबल मनोज फंदे पर झूलते हुए मिले। घटना की सूचना मिलने के बाद चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह और बाद में डीएसपी मोहम्मद जमाल मौके पर पहुंचे। डीएसपी मोहम्मद जमाल ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। शव को नागरिक अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें