रेवाड़ी। मंगलवार को हरियाणा शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन वीपी यादव ने शहर के मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया। बोर्ड अध्यक्ष की टीम जब मॉडल टाउन मूल्यांकन केंद्र पर गई तो वहां पर कई अध्यापक मौके पर मौजूद नहीं थे। फिलहाल बोर्ड अध्यक्ष ने सभी को नोटिस जारी किया है। कहा है कि जो अध्यापक तय समय से पहले चले गए थे, उन पर भी कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है। संवाद