फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हितेश शर्मा ने यूपीएससी में 436 वीं रैंक हासिल की

Wed, 17 Apr 2024 03:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। यूपीएससी पास होने की खुशी में हितेश को मिठाई खिलाते हुए। स्त्रोत : स्वयं
विज्ञापन
धारूहेड़ा। सेक्टर चार के रहने वाले देशराज शर्मा के बेटे हितेश शर्मा ने यूपीएससी में 436 वीं रैंक हासिल कर गांव और परिवार का नाम रोशन किया है। उन्होंने यह उपलब्धि पहले प्रयास में प्राप्त की है। हितेश ने बताया कि बैगर कोचिंग लिए उन्होंने 15 से 16 घंटे नियमित रूप से पढ़ाई की। हितेश ने जून 2019 से दिसंबर 2020 तक यूजीसी में आईटी आफिसर नौकरी की। बाद में यूपीएससी की तैयारी के लिए नौकरी छोड़ दी। शर्मा ने दसवीं कक्षा रमन मुंजाल स्कूल से। और 12 वीं कक्षा आरपीएस धारूहेड़ा से की। उन्होंने 2014 से 2018 में एनआईटी कुरूक्षेत्र से बीटेक किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें