संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जालंधर सिटी स्टेशन पर अनुरक्षण कार्य के कारण ट्रैफिक ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 19611 अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस रेलसेवा 3 सिंतबर और 5 सितंबर को अजमेर से प्रस्थान करेगी। वह परिवर्तित मार्ग फिरोजपुर-लोहियां खास-कपूरथला-जालन्धर सिटी होकर संचालित होगी।