कोसली। उपमंडल के गांव सुधारना में ग्रामवासियों एवं युवाओं के सहयोग से स्वर्गीय नरेंद्र यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 46 लोगों ने रक्तदान किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि बिक्रम सिंह यादव पूर्व मंत्री हरियाणा सरकार एवं मुख्यमंत्री के निजी सचिव अभिमन्यु सिंह ने किया। इस अवसर पर प्रमोद मोतला, प्रेम प्रकाश नाहड़, पिंकी शर्मा, सतबीर सरपंच सुधारना, विक्रम राजपूत, कालू प्रधान, चेतन शर्मा, सुरेश यादव, विनोद जिला पार्षद प्रवीण यादव आदि उपस्थित रहे।