फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: लोकतंत्र की मजबूती के लिए घरों से निकलें लोग

Mon, 13 May 2024 04:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश देते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत अमर उजाला के बैनर राव तुलाराम स्टेडियम में रविवार सुबह वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इसमें 350 लोगों ने हिस्सा लिया। एसडीएम और एआरओ रेवाड़ी विकास यादव बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इन्होंने वॉकथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

वॉकथॉन स्टेडियम से शुरू होकर पं.भगवत दयाल शर्मा चौक से वापस राव तुलाराम स्टेडियम में संपन्न हुई। उसके बाद बच्चों ने एसडीएम विकास यादव के साथ सेल्फी खिंचवाकर जिलावासियों को लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढ़कर भाग लेने का संदेश दिया। एसडीएम विकास यादव ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए सभी को मतदान करना चाहिए। एक आम आदमी की सबसे बड़ी ताकत मताधिकार होता है। इसका प्रयोग कर वह अपने लिए एक बेहतर सरकार के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस व्यक्ति को मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।

इस अवसर पर प्रवक्ता सुधीर यादव ने मतदाताओं से शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की। लोकतंत्र के महापर्व में ईमानदारी व निष्पक्षता से अपना फर्ज अदा करने का आह्वान किया। उन्होंने स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
विज्ञापन


इंसेट
इनका रहा विशेष सहयोग

समाज सेवी रिपुदमन गुप्ता, समाजसेवी एमपी गोयल, स्वच्छ भारत मिशन की ब्रांड एंबेसडर प्रियंका यादव, यंगमैन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित स्वामी, राकेश भार्गव, कोच चरण सिंह, एडवोकेट यशपाल शर्मा, रमेश वशिष्ठ, सुशांत यादव, पैरा खिलाड़ी टेकचंद और लक्षित, विभिन्न खेलों के कोच, खिलाड़ी व विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के सदस्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



25 मई को बढ़-चढ़कर लोग मतदान करें, जिससे कि लोकतंत्र को और मजबूत बनाया जा सके। सभी लोगों का मतदान करना जरूरी है।-

राकेश
0

मतदाताओं से अपील है कि मतदान के लिए हर हालत में समय निकालें। क्योंकि मतदान के दिन सभी लोगों की भागीदारी जरूरी है।- ब्रह्मप्रकाश
-
वॉकथॉन से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करना सराहनीय कार्य है। लोगों से अपील है कि बढ़-चढ़कर मतदान करें।-कार्तिक
-

चुनाव में एक-एक वोट कीमती होता है। इसलिए मतदान करना बहुत जरूरी है। मतदान करने से लोकतंत्र मजबूत होता है।- पूजा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें