फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भाकियू अध्यक्ष ने किसान समस्याओं पर की चर्चा

Fri, 06 Nov 2026 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
नरेश टिकैत का स्वागत करते लोग। स्रोत : यूनियन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत शनिवार को गांव मालपुरा में पूर्व सरपंच मलखान सिंह के घर पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया। इस दौरान जलपान के साथ ग्रामीणों से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई। पूर्व सरपंच मलखान सिंह ने बताया कि नरेश टिकैत के साथ मुख्य रूप से कृषि सुधार और किसानों से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर धनतेरस पर खरीदे गए नए ट्रैक्टर का नरेश टिकैत ने रिबन काटकर शुभारंभ किया और परिवार को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर भाकियू नेता रामकिशन महलावत, विजय सिंह, सुरिंदर कटारिया, लक्ष्मीनारायण, महेश सरपंच, प्रीत राम और दलबीर सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें