फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू चढ़ूनी का होगा विस्तार : समय सिंह

Wed, 25 Dec 2024 03:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। नई अनाज मंडी स्थित किसान भवन में भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी की बैठक सोमवार को हुई। इसमें तय किया गया कि 28 दिसंबर के बाद गांव-गांव जाकर यूनियन का विस्तार कराया जाएगा और नए सदस्य बनाए जाएंगे। उनकी मांगें अगर 5 जनवरी तक नहीं मानी गईं तो आगे की रणनीति बनाकर आंदोलन की तैयारी की जाएगी। समय सिंह प्रधान ने बताया कि भावांतर और क्षतिपूर्ति की धनराशि नहीं मिली। पंचायती जमीन पर पंजीकरण नहीं हुआ। जमीन का सर्किल रेट बहुत ज्यादा बढ़ रहा है, उसी हिसाब से किसान का क्रेडिट कार्ड बनना चाहिए। जमीनों का रेट महंगा है लेकिन किसान कार्ड कम बनाते हैं। यूनियन मांग उठाती है कि क्रेडिट कार्ड की सीमा रेखा बढ़ाई जाए। अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई। इस मौके पर बाबूलाल, वेद प्रकाश, राजकुमार व अन्य कई किसान नेता मौजूद थे।दक्षिणी हरियाणा के अध्यक्ष रवि प्रकाश यादव जोन प्रभारी, धर्मपाल नंबरदार आए।

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें