फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भाकियू चढ़ूनी के नेताओं ने उठाईं समस्याएं

Tue, 30 Jul 2024 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 12रेवाड़ी। एसडीएम विकास यादव से मिलते भारतीय किसान यूनियन चढूनी के पदा​धिकारी। स्रोत:
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के पदाधिकारियों के साथ एसडीएम विकास यादव, डीडीए व अन्य अधिकारियों ने लघु सचिवालय में सोमवार को बैठक की। इसमें किसान नेताओं ने किसानों की समस्याएं उठाईं। एसडीएम ने उनका समाधान करने का आश्वासन दिया।
एसडीएम ने क्षतिपूर्ति पोर्टल, फसल इंश्योरेंस के बारे में संंबधित अधिकारियों को रिमाइंडर भेजा और सभी बैंक अधिकारियों को किसानों के फसल पोर्टल अनुसार उनकी मर्जी से फसल का बीमा 31 जुलाई तक करने का निर्देश दिया। उन्होंने जमाबंदी के पोर्टल पर आ रही समस्या का भी जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। यूनियन के प्रधान समय सिंह ने बताया कि बैठक सकारात्मक रही और भावांतर के बचे हुए पैसे 15 दिन में किसानों के खाते में डाल दिए जाएंगे। लिपिकों की हड़ताल की वजह से परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार को निर्देश दिया गया है कि हर तहसील में दो कर्मचारी किसानों की खेती से संबंधित कागजात निकलने के लिए नियुक्त किए जाएं। इस मौके पर राजबीर गोकलपुर, राजकुमार बलियर खुर्द, सवाचंद नंबरदार, अशोक नम्बरदार, रोशन लाल, लक्ष्मी लिसाना, जितेंद्र अहलावत, राज सिंह ढि़ल्लो, राजपाल गुरावड़ा मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें