फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भाकियू चढूनी नेआंदोलन तेज करने का किया ऐलान

Sat, 05 Sep 2026 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। भारतीय किसान यूनियन चढूनी की ओर से किसान किसानों की समस्याओं और बाजरे की खरीद को लेकर आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया गया। संगठन के जिला अध्यक्ष समय सिंह ने बताया कि 6 सितंबर को राष्ट्रीय प्रधान गुरनाम सिंह चढूनी डहीना खंड के गांव लोहाना पहुंचेंगे। यहां किसानों की मांगों को लेकर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार की ओर से भावांतर योजना के तहत कई बार केवल पहली किस्त का भुगतान किया जाता है, जबकि शेष राशि के लिए किसानों को कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। संगठन के अनुसार वर्ष 2023 के भावांतर क्षतिपूर्ति पोर्टल के तहत भी कई किसानों को करीब 40 प्रतिशत राशि अभी तक नहीं मिली है।
जिला अध्यक्ष समय सिंह ने कहा कि इस बार बाजरे की खरीद हर हाल में सुनिश्चित कराने के लिए आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर मंडी के गेट पर ताला लगाने और सड़क जाम करने जैसे कदम उठाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें