फोटो : 22बैठक के दौरान एकत्रित हुए भाजपा पदाधिकारी व अधिवक्ता। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। भाजपा जिला लीगल सेल की बैठक जिला अध्यक्ष एडवोकेट बिरेन कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला प्रभारी एडवोकेट तरुण कुमार कौशिक और भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली मौजूद रहीं। एडवोकेट तरुण कुमार कौशिक ने कहा कि लीगल सेल भाजपा का एक महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने कहा कि इस बार 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा जिसमें लीगल सेल की सक्रिय भागीदारी अपेक्षित है। बैठक में जिला लीगल सैल के पूर्व संयोजक एडवोकेट अनूप धनखड़, एडवोकेट मुकेश रंगा, एडवोकेट प्रमोद चौहान, एडवोकेट भरत सिंह, एडवोकेट राम सिंह छावड़ी सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद