फोटो : 16लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करते नशा मुक्ति टीम। स्रोत : पुलिस
रेवाड़ी। नशा मुक्ति टीम ने गांव घासेड़ा और किशनगढ़ में डोर-टू-डोर जाकर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया और नशे से बचाव के उपाय बताए। एएसआई जितेंद्र कुमार ने ग्रामीणों से कहा कि पुलिस और आमजन यदि तालमेल के साथ काम करें तो नशे जैसी बुराई पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। संवाद