फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का संगठन मजबूत, कांग्रेस में धड़ेबंदी : नायब सैनी

Wed, 22 Nov 2023 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी के भाजपा जिला कार्यालय में प्रैसवार्ता करते भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर रेवाड़ी पहुंचे। जिला कार्यालय में पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया गया। इससे पहले दिल्ली-जयपुर हाईवे पर धारूहेड़ा से लेकर रेवाड़ी शहर तक अलग-अलग जगह प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी के काफिले को रोककर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। बता दें कि कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सैनी प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रेवाड़ी पहुंचे थे। भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद मीडिया से बात करते हुए नायब सैनी ने कांग्रेस पर खूब कटाक्ष किया।
विज्ञापन

इसके साथ ही पार्टी में धड़ेबंदी को लेकर सैनी ने कहा कि भाजपा पूरी तरह एक है, जबकि कांग्रेस की बात करें तो यहां धड़ेबंदी ही धड़ेबंदी है। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन पूरी तरह मजबूत है। अब सिर्फ गति देने की जरूरत है। पांच राज्यों में हो रहे चुनाव पर सैनी ने कहा कि भाजपा गंभीरता से चुनाव लड़ती है, जबकि कांग्रेस भ्रष्टाचार में विश्वास रखती है। उन्होंने हरियाणा में मिल रहे फीडबैक का जिक्र करते हुए एक बार फिर 75 पार नारा दिया। उन्हाेंने कहा कि भाजपा की सरकार में बगैर खर्ची और पर्ची, योग्यता के अनुसार, पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरियां मिली हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की दुकान में अब कोई सामान नहीं रहा है।
राव इंद्रजीत सिंह को पार्टी के सीनियर नेता:

अहीरवाल के दिग्गज नेता केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को लेकर नायब सैनी ने कहा कि राव इंद्रजीत सिंह वरिष्ठ नेता हैं। उनकी अगुवाई में ही भाजपा आगे बढ़ेगी। हरियाणा में बढ़ते वायु प्रदूषण पर सैनी ने बगैर नाम लिए पंजाब और दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पराली को लेकर कौन दोषी है, ये सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया।
विज्ञापन

जगह-जगह हुआ सैनी का स्वागत

जिला कार्यालय पर पहुंचने से पूर्व रेवाड़ी की सीमा में प्रवेश करने पर दिल्ली-जयपुर हाइवे स्थित धारूहेड़ा में किसान मोर्चा की ओर से व यहां से रेवाड़ी के रास्ते में युवा मोर्चा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह चौहान के अलावा पूर्व मंत्री विक्रम यादव, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डॉ. कविता गुप्ता सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें