फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाया अरविंद केजरीवाल का पुतला

Tue, 28 Jan 2025 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 29भाजपा जिला अध्यक्ष वन्दना पोपली के नेतृत्व में अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंकते कार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से हरियाणा के मुख्यमंत्री के खिलाफ दिए गए बयान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शहर के मोती चौक पर धरना प्रदर्शन कर अरविंद केजरीवाल का पुतला जलाया।
धरना प्रदर्शन का नेतृत्व भाजपा जिलाअध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि दुष्प्रचार और झूठे आरोपों के जरिए राजनीति का स्तर गिराने का प्रयास निंदनीय है। भाजपा इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी और हरियाणा की छवि को खराब करने की किसी भी कोशिश का विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल चुनाव जीतने के लिए इतनी ओछी हरकत पर उतर आए हैं कि उन्होंने दुष्प्रचार तक करना शुरू कर दिया है। उन्होंने सिर्फ लोगों में मुफ्त की रेवड़िया बांटकर वोट बटोरने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल आज तक यमुना की सफाई नहीं करवा पाए। वादों को पूरा करने में नाकाम होने के कारण वह बौखला चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में नकारात्मक राजनीति और दुष्प्रचार के खिलाफ लड़ने की प्रतिबद्धता जताई। इस अवसर पर बाबू वीरकुमार यादव, रत्नेश बंसल, हिमांशु पालीवाल, श्यामसुंदर चुघ, नीतू चौधरी, रामपाल यादव, बलजीत यादव, प्रमोद शास्त्री, सुनील ग्रोवर, जतिन अरनेजा, सौरभ यादव, कुलदीप चौहान व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें