फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भाजपा नेता डॉ. सतीश खोला का किया स्वागत

Sun, 04 Aug 2024 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर में सघन जनजागरण अभियान चलाने पर पं. दलीप शास्त्री और उनकी टीम ने भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. सतीश खोला का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।

इस दौरान डॉ. सतीश खोला ने बताया कि प्रदेश में प्रधानमंत्री अन्न योजना तथा आयुष्मान कार्ड योजना के 18722162 लाभार्थी हैं, जिन्हें महीने का राशन और पांच लाख रुपये का इलाज मुफ्त मिलना शुरू हो गया है। अंबाला में 195958, भिवानी में 231643, दादरी में 90683, फरीदाबाद में 339677, फतेहाबाद में 191572, गुरुग्राम में 180393 हिसार में 334874, झज्जर में 155797, जींद में 242426, कैथल में 209838, करनाल में 281666, कुरुक्षेत्र में 180051, महेंद्रगढ़ में 166937, मेवात में 248271, पलवल में 221505, पंचकूला में 79517, पानीपत में 237391, रेवाड़ी में 155956, रोहतक में 179075, सिरसा में 264029, सोनीपत में 249129, यमुनानगर में 239150 पीले व गुलाबी कार्ड बने हैं।
विज्ञापन


उन्होंने ने कहा कि एक लाख 80 हजार से कम आमदनी वाले परिवार का बीपीएल कार्ड बनता है। फिर वह परिवार राशन आयुष्मान कार्ड, मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना, डॉ. भीमराव अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, सोलर योजना के लिए स्वत: पात्र हो जाता है। रेवाड़ी में 2497 नए बीपीएल कार्ड बने है, जिनके 8370 लाभार्थी है जिनको इस योजना का लाभ मिलना शुरू हो गया है। अभी सोलर योजना का भी काम शुरू हो गया है। कार्यक्रम में शंभू शर्मा, सरदार सिंह यादव, जितेंद्र, दयाकिशन गुप्ता, सुधीर स्वामी, रामा गुप्ता, गीता, मोहित सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें