फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार ने हर वर्ग के हित में काम किया : लक्ष्मण सिंह

Fri, 10 Oct 2025 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की ओर से भाजपा सरकार पर लगाए गए आरोपों पर रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि भाजपा पर आरोप लगाने से पहले कांग्रेस को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। भाजपा सरकार ने हर वर्ग के हित में काम किया है।
विधायक ने कहा कि आज किसान हितैषी बनने वाले कांग्रेस नेता यह बताएं कि उनके शासनकाल में बाजरा मात्र 900 रुपये प्रति क्विंटल बिकता था और सरकार खरीदती भी नहीं थी। वहीं भाजपा सरकार ने 2725 रुपये में बाजरा की खरीद के साथ किसानों को भावांतर का लाभ भी दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सिर्फ रेवाड़ी जिले में ही 20 करोड़ रुपये का मुआवजा किसानों को वितरित किया, जबकि कांग्रेस राज में किसानों को ढाई रुपये के चेक देकर उनका अपमान किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने एक साल में घोषणापत्र के 40 वादे पूरे किए हैं। प्रदेश में 24 फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही हैं, 25 हजार युवाओं को बिना सिफारिश के सरकारी नौकरी दी गई है और लाडो लक्ष्मी योजना के तहत रेवाड़ी की 70 हजार महिलाओं को लाभ मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें