फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भाजपा प्रत्याशी देरी से पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे और टोपियां उतार फेंकीं

Thu, 26 Sep 2024 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बावल। बावल विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. कृष्ण कुमार के खिलाफ बुधवार को पार्टी के ही कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर दिया। दरअसल, कृष्ण कुमार प्रचार कार्यक्रम में 2 घंटे देरी के बाद भी नहीं पहुंचे। इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे और टोपियां उतार फेंकीं। इतना ही नहीं चुनाव में कैंडिडेट का विरोध करने की भी बात कही।
डॉ. कृष्ण कुमार के शेड्यूल के मुताबिक, उन्हें सुबह सवा 11 बजे गांव केशोपुर में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचना था। इसके लिए गांव से काफी दूर पहले ही कार्यकर्ता डीजे लेकर उनका उनका स्वागत करने के लिए पहुंच गए। ग्रामीण संदीप, मनोज आदि का कहना है कि डॉ. कृष्ण कुमार करीब 2 घंटे तक कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। इतना ही नहीं, गांव में जब वह पहुंचे तो गांव के सबसे पुराने रास्ते के बजाय एक साल पहले बनाए गए नए रास्ते से गांव में चले गए, जबकि कार्यकर्ता पुराने रास्ते पर ही पेट्रोल पंप के पास उनका इंतजार करते रह गए। जैसे ही इसकी जानकारी कार्यकर्ताओं तक पहुंची तो उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। डॉ. कृष्ण कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही डॉ. कृष्ण कुमार का चुनाव में विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ चुनिंदा लोगों से घिरे डॉ. कृष्ण ने कार्यकर्ताओं का अपमान किया है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने हाथों में लिए भाजपा के झंडे और सिर पर पहनी हुई टोपी तक उतार फेंकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
-जब मैं गांव में पहुंचा तो मुझे इस बात की जानकारी नहीं थी कि मेरे लिए दो कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। सीधे एक कार्यक्रम में चला गया। दूसरे कार्यक्रम के पक्ष के लोगों ने इस पर नाराजगी की। मगर 20 मिनट बाद मामला शांत हो गया।

-डॉ. कृष्ण कुमार, भाजपा प्रत्याशी, बावल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें