फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने सांविधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया : चिरंजीव

Thu, 26 Sep 2024 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 23रेवाड़ी। जनसभा में उप​स्थित कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार चिरंजीव राव। स्रोत: प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीव राव ने बुधवार को विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बुड़ानी, कुंभावास, ततारपुर, सुनारिया, मालाहेड़ा, ढ़ाकिया, बालावास अहिर, खड़गवास, घासेड़ा गांव में लोगों को संबोधित किया। शहर की कॉलोनी विकास नगर, परशुराम कॉलोनी, छिपटवाड़ा में लोगों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता हासिल करने के लिए जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ी किया और झूठे वादे दिए। भाजपा ने पिछले 10 साल में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को जनता पर थोपा है। केंद्र सरकार खुद बैसाखी पर खड़ी है पिछले 10 वर्षों में संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया लेकिन लोकसभा चुनाव में जनता ने सच्चाई का साथ दिया और भाजपा की पूर्ण बहुमत से सरकार नहीं बनने दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें