संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रीतम चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 16 फरवरी को माजरा में होने वाले कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिला भाजपा टीम ने कमर कस ली है। विधानसभा स्तर पर और मंडल स्तर पर पदाधिकारी नियुक्त किए हैं।
विधानसभा क्षेत्र रेवाड़ी से सत्यदेव यादव महामंत्री को संयोजक और सुनील ग्रोवर को सह संयोजक, बावल विधानसभा से डवोकेट ईश्वर चनीजा जिला महामंत्री को संयोजक और युद्धवीर फोगाट को सहसंयोजक, विधानसभा कोसली से रामावतार कतोपुरी को संयोजक और सरदार सिंह भाला को सहसंयोजक बनाया गया है।
इसी प्रकार रेवाड़ी मंडल से संजय चौहान, बीकानेर मंडल से रोहित जांगड़ा, धारूहेड़ा मंडल से देवराज, बावल मंडल ओमप्रकाश, गढ़ी बोलनी मंडल से पवन लाठा, खोल मंडल से राजेश चौहान डहीना मंडल से धर्मेंद्र यादव, बेरली मंडल से कृष्ण कुमार, नाहड़ मंडल से रामअवतार, जाटूसाना मंडल से सत्य प्रकाश को संयोजक बनाया गया है।