फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: भाजपा-कांग्रेस ने झोंकी ताकत, हर वार्ड में दिखेगी कड़ी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। नगर परिषद रेवाड़ी और धारूहेड़ा नगर पालिका के निकाय चुनाव इस बार पूरी तरह से राजनीतिक रंग में नजर आने वाले हैं। दोनों ही प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस इन चुनावों को अपने-अपने चुनाव चिह्न पर लड़ने की तैयारी में है। इससे साफ है कि इस बार मुकाबला पहले के मुकाबले ज्यादा सीधा और दिलचस्प होने वाला है।
विज्ञापन

पिछले चुनाव में भाजपा ने रेवाड़ी में अपने सिंबल पर चुनाव लड़ा था लेकिन धारूहेड़ा नगर पालिका में स्थिति अलग रही थी। वहां उम्मीदवार निर्दलीय के रूप में मैदान में उतरे थे और चुनाव स्थानीय स्तर पर लड़ा गया था। इस बार भाजपा ने रणनीति में बदलाव करते हुए धारूहेड़ा में भी अपने अधिकृत उम्मीदवार उतारने का मन बना लिया है।
पार्टी चेयरमैन के साथ-साथ पार्षद पदों पर भी अपने सिंबल कमल के निशान पर प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। भाजपा की इस रणनीति को देखते हुए कांग्रेस ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। कांग्रेस भी हाथ के निशान पर चेयरमैन व पार्षद पद के लिए उम्मीदवारों को टिकट देने की योजना बना रही है।
विज्ञापन

इससे साफ है कि दोनों दल इस चुनाव को पूरी गंभीरता से ले रहे हैं और किसी भी स्तर पर पीछे नहीं रहना चाहते। इस बार अधिकांश वार्डों में मुकाबला एकतरफा नहीं होगा बल्कि कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।
टिकट के दावेदारों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। भाजपा में ही पार्षद पद के लिए 32 वार्डों से करीब 150 आवेदन आ चुके हैं। वहीं रेवाड़ी चेयरपर्सन पद के लिए भी पहले 14 आवेदन आए थे जिनकी संख्या अब बढ़कर करीब 18 तक पहुंच गई है।
पार्टी के भीतर टिकट पाने की होड़ तेज हो गई है। इस बार निकाय चुनाव पूरी तरह से राजनीतिक दलों के प्रभाव में होंगे जहां सीधी टक्कर के साथ-साथ स्थानीय समीकरण भी अहम भूमिका निभाएंगे।
उम्मीदवारों की घोषणा के बाद चुनावी माहौल और अधिक गर्माने की उम्मीद है। रेवाड़ी नगर परिषद में वार्डों की संख्या पहले से ही निर्धारित है जबकि धारूहेड़ा नगर पालिका में इस बार वार्डों की संख्या बढ़ाई गई है। धारूहेड़ा में पहले 17 वार्ड थे जिन्हें बढ़ाकर अब 18 कर दिया गया है। कुल वार्डों की संख्या 31 से बढ़ाकर 32 कर दी गई है। वार्डों की संख्या बढ़ने से नए चेहरों को भी मौका मिलने की संभावना बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें