अधिकारियों व कर्मचारियों को सद्भावना की शपथ दिलाते एसडीएम रविंद्र यादव।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जिले में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। उपायुक्त यशेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय, बावल व कोसली उपमंडल सचिवालयों में अधिकारियों व कर्मचारियों ने सद्भावना की शपथ ली।
जिला मुख्यालय स्थित लघु सचिवालय सभागार में एसडीएम रेवाड़ी रविंद्र यादव ने अधिकारियों व कर्मचारियों को सद्भावना की शपथ दिलाई। उन्होंने बताया कि सद्भावना दिवस मनाए जाने का उद्देश्य सभी धर्मों, भाषाओं और क्षेत्रों के लोगों के बीच राष्ट्रीय एकीकरण की भावना जागृत करना। साथ ही हिंसा के विचार को छोड़ते हुए लोगों के बीच आपसी सद्भाव को बढ़ावा देना है। उपमंडल स्तर पर, बस स्टैंड, सैनिक स्कूल, सिविल सर्जन कार्यालय, सिंचाई, पुलिस, डीआरडीए, जिला कल्याण अधिकारी सहित अन्य कार्यालयों में भी अधिकारियों व कर्मचारियों को सद्भावना की शपथ दिलाई गई।