फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक को बचाने के चक्कर में फ्लाइओवर से गिरा कैंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर हाईवे संख्या-48 पर गांव रूध के समीप स्थित फ्लाइओर से शनिवार की सुबह अनियंत्रित हुआ कैंटर नीचे गिर गया। हादसे में कैंटर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया तथा उसका चालक भी घायल हो गया। घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक की अभी पहचान नही हो पाई है। जानकारी के अनुसार एक कैंटर शनिवार की सुबह गुरुग्राम से जयपुर की ओर जा रहा था। हाईवे पर गांव रूध के निकट स्थित फ्लाईओवर पर अचानक गलत दिशा से कैंटर के सामने एक मोटरसाइकिल चालक आ गया। चालक को बचाने के प्रयास में चालक कैंटर से संतुलन खो बैठा तथा कैंटर फ्लाईओवर की रोलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। हादसे में कैंटर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें