फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर ने दंपती को मारी टक्कर, पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव कापड़ीवास के पास हीरो कट पर एक कंटेनर ने बाइक पर जा रहे दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया है। पुलिस ने फरार कंटेनर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार यूपी के बुलंदशहर निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया कि वह वर्तमान में धारूहेड़ा के भगत सिंह चौक स्थित सैयद कालोनी में किराये पर रहता है। देवेंद्र अपनी पत्नी प्रमिला को बाइक पर बैठाकर मानेसर दवाई दिलाने के लिए ले जा रहा था। इसी दौरान एनएच-48 पर कापड़ीवास के समीप हीरो कट पर पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे एक कंटेनर ने उनकी बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर जा गिरे। प्रमीला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वह खुद घायल हो गया। हादसे के बाद आरोपी कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया। सेक्टर-6 धारूहेड़ा थाना पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें