धारूहेड़ा। स्थानीय एमटूके सोसाइटी में ड्राई क्लीन की दुकान से बाइक चोरी हो गई। पुलिस को दी शिकायत में गांव अलावलपुर निवासी नितिन ने बताया कि वह यहां की एक सोसाइटी में ड्राई क्लीन का काम करता है। 31 अगस्त को उसने अपने खोखे पर बाइक खड़ी कर कपड़े देने गया था। थोड़ी देर बाद आकर देखा तो बाइक वहां से गायब थी। पीड़ित के शिकायत पर धारूहेड़ा थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।