फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कार की टक्कर से बाइक सवार सिक्योरिटी कंपनी के सुपरवाइजर की मौत

Sun, 17 Sep 2023 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेसी
विज्ञापन

बावल। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ओढ़ी के समीप शुक्रवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार एक युवक को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। बावल थाना पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दिल्ली के निठारी निवासी 49 वर्षीय सुधीर सागर एक सिक्योरिटी कंपनी में बतौर सुपरवाइजर कार्य करते थे। शुक्रवार को बाइक से किसी काम से राजस्थान के नीमराणा जा रहे थे। ओढ़ी के निकट कार की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के भाई विनोद कुमार के बयान पर केस दर्ज करते हुए शव का पोस्टमार्टम करा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें