भिवाड़ी। टपूकड़ा बाईपास पर बुधवार को बस स्टैंड के पास महिला के साथ बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बदमाश बिना मास्क या नकाब के तेज रफ्तार से बाइक पर जाते दिख रहे हैं। स्थानीय व्यवसायी नीरज कुमार ने बताया कि इसी क्षेत्र में हमेशा चोरी के वारदात सामने आती है। फिलहाल टपूकड़ा जांच अधिकारी राजीव शर्मा ने बताया कि यहां पर मोबाइल स्नैचिंग की काफी शिकायतें उनके पास आती है। पुलिस गंभीरता से इस मामले पर कार्रवाई कर रही है। शाम के समय हाईवे पर गश्त भी बढ़ाईं गई है और सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मियों को निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।