फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार कंपनी कर्मचारी की मौत

Tue, 21 Mar 2023 11:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर धारूहेड़ा के समीप एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव चांदावास निवासी जयवीर (41) राजस्थान के कस्बा भिवाड़ी की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। वह ड्यूटी से घर लौट रहा था। उसके पीछे उसके ताऊ का लड़का रमेश चंद भी बाइक पर आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

धारूहेड़ा से निकलते ही दिल्ली-जयपुर हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने जयवीर की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही जयवीर सड़क पर गिर गया और आरोपी ट्रक चालक मौके से भाग गया। उसके पीछे चल रहे रमेश चंद ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। जयवीर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रमेश चंद की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें