खरीदारी करने के बाद स्कूटी पर सवार होकर घर लौट रही महिला से बाइक सवार दो युवकों ने सोने की चेन छीन ली। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एमटूके निवासी सरला शर्मा ने बताया कि वह बुधवार को ममता के साथ स्कूटी पर शॉपिंग करने गई हुई थी। झील मार्केट से खरीदारी कर वह घर लौट रही थी तो एक निजी अस्पताल के पास गलत साइड से आए बाइक सवार दो युवकों ने उसकी सोने की चेन झपट ली। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर आए, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने महिला ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद