रेवाड़ी। शहर में बाइक सवार उचक्के एक महिला के गले से सोने की चेन खींच ले गए। शहर के कृष्णा नगर की नीलम रानी ने पुलिस की दी शिकायत में बताया कि सुबह करीब 8:50 पर बेटी प्रिया के साथ सब्जी लेने के लिए घर से निकली थी। दोनों सेक्टर-4, 5 के लिंक रोड पर पहुंचीं थी कि पीछे से बाइक पर सवार होकर आए 3 बदमाशों में से एक ने उसके गले से सोने की चेन खींच ली। उचक्के सेक्टर-4 बाइपास की तरफ भाग गए। नीलम और उसकी बेटी ने शोर भी मचाया, लेकिन तब तक बदमाश मौके से फरार हो चुके थे। वारदात की सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।