संवाद न्यूज जेंसी
बावल। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि महाविद्यालय बावल में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से आयोजित तीन दिवसीय योग शिविर का समापन किया गया। इस शिविर में भाग लेने वाले 65 स्वयंसेवकों ने योगाभ्यास किया।
इस दौरान कृषि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेश कौशिक ने कहा कि हमारे देश में ऋषि मुनियों द्वारा योग को सदियों पहले से अपनाया जाता रहा है। आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में योग का महत्त्व पहले की तुलना में बहुत ज्यादा हो गया है। डॉ. अलीशा मित्तल व सतबीर सिंह ढिल्लो ने योगाभ्यास कराया। शिविर में स्वयंसेवकों ने कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भस्त्रिका, भ्रामरी, प्राणयाम, सूर्य नमस्कार किया। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर अमरजीत ने कहा कि हमें जीवन में योग को नियमित रूप से न सिर्फ अपनाना चाहिए बल्कि इसके लिए हमें अपने आसपास रहने वाले सभी दूसरे लोगों को प्रेरित करना चाहिए। शिविर में डॉ. मुकेश सभरवाल, डॉ. रामेश्वर, डॉ. तनवी, डॉ. राधेश्याम आदि उपस्थित रहे।