फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कार की टक्कर से बाइक सवार दूधिया की मौत

Fri, 10 Mar 2023 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांव जाटूवास के पास दूध की सप्लाई देकर वापस घर लौट रहे एक व्यक्ति की बाइक को तेज रफ्तार ईको कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी कार चालक मौके से भाग गया। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव जैतड़वास निवासी नवल सिंह शहर में दूध सप्लाई का काम करता था। वीरवार की देर रात वह दूध की सप्लाई देकर वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव जाटूवास के पास गलत साइड आ रही एक तेज रफ्तार ईको कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में नवल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के समय उसका बेटा कर्मबीर कंपनी से ड्यूटी कर वापस अपने घर जा रहा था। उसने अपने पिता को लहूलुहान हालत में पड़ा देख तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल नवल सिंह को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को नवल सिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं हादसे के बाद आरोपी चालक कार सहित मौके से भाग गया। सूचना के बाद अस्पताल पहुंची मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने फरार कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें