संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकराकर घायल बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। गांव छुरियावास निवासी भगवानदास ने बताया कि उसके भतीजे का बेटा तरुण 28 मार्च की रात करीब साढे 8 बजे शहर में रेलवे फ्लाईओवर के नीचे से गुजर रहा था। वहां खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली पर रिफ्लेक्टर नहीं था। अंधेरा होने के कारण तरुण की बाइक ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर के बाद तरुण चोटिल अवस्था में घर आया और उसे हादसे के बारे बताया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो वे सरकारी अस्पताल लेकर गए। जहां पर 29 मार्च को तरूण की मौत हो गई। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।