फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ट्रक की टक्कर में बाइक सवार की मौत, एक घायल

Fri, 13 Sep 2024 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। क्षेत्र के गंगायचा टोल के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि उसका चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान गांव जाटूसाना निवासी योगेश कुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव जाटूसाना निवासी रामफल ने बताया कि मंगलवार रात 8 बजे वह भतीजे के साथ बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। बाइक उनका भतीजा चला रहा था। जब वह गंगायचा टोल के समीप पहुंचने वाले थे, तभी किनारे से एक ट्रक चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसके भतीजे योगेश को मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें