फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बाइक और कार की टक्कर में बाइक सवार की मौत

Tue, 17 Feb 2026 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
हरीश मृतक
विज्ञापन
रेवाड़ी। बावल रोड पर गांव बिठवाना के पास रविवार रात बाइक और कार की टक्कर में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक की मौत हो गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। कार सवारों ने कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन

निमोठ निवासी 25 वर्षीय हरीश बावल की कंपनी में काम करते थे। रविवार रात ड्यूटी खत्म करने के बाद वह बाइक से घर आ रहे थे। इसी दौरान गांव बिठवाना के पास उनकी बाइक कार से टकरा गई। हादसे के बाद कार में आग लग गई।
कार में आग लगने से उसमें सवार लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। घायल मोटरसाइकिल सवार हरीश को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प
रिवार के इकलौते बेटे हरीश की पिछले साल 23 नवंबर को शादी हुई थी। कार ड्राइवर मदन खरपा राम की ढाणी का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें