फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: टैंकर की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Sat, 24 Aug 2024 01:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन





कुंड। गांव तारा वाला टीबा के पास टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव बवाना गुर्जर निवासी रोहताश के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव बवाना गुर्जर निवासी चरण सिंह ने बताया कि बुधवार को वह अपनी दुकान से साल्हावास कुछ काम से जा रहा था। गांव तारा वाला टीबा के पास पहुंचा ही था तभी उसने देखा कि गांव बवाना गुर्जर की ओर से एक तेज रफ्तार टैंकर गाड़ी चालक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक चालक सड़क पर गिर गया। मौका पाकर टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। जब वह अपनी गाड़ी को रोककर घायल के पास जाकर देखा तो पता लगा कि वह रिश्ते में उसका चाचा लगता है। उसने परिजनो को सूचित कर घायल को रेवाड़ी ट्रामा सेंटर इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुंड थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें