फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच- 8 पर पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, दुकानदार व चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे नंबर-आठ पर शुक्रवार को हीरो चौक के समीप तेज रफतार पिकअप ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक से टकराने के बाद पिकअप भी डिवाइडर से जा टकरा गई, जिससे पिकअप गाड़ी में सवार युवक व मोटरसाइकिल सवार दुकानदार की मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नारायण विहार निवासी बिजेंद्र कुमार दुकानों पर सामान सप्लाई का कार्य करता है। शुक्रवार को वह दुकानों से ऑर्डर लेने के बाद बाइक पर सवार होकर धारुहेड़ा की ओर जा रहा था। जैसे ही वह हीरो चौक पर हाईवे पर चढ़ा तो तेज रफ्तार से जा रही एक पिकअप ने बाइक को टक्कर मारी दी। इसके बाद पिकअप हाईवे के डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार दुकानदार बिजेंद्र व पिकअप में सवार राजस्थान के जसरापुरा निवासी सोनू की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जांच अधिकारी एसआई शिव कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। हादसे की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी तथा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें