धारूहेड़ा। क्षेत्र के निखरी फ्लाईओवर से गांव खिजुरी की तरफ काम पर जा रहा बाइक सवार पिकअप की टक्कर से घायल हो गया। पुलिस को दी शिकायत में गांव निखरी निवासी माधो सिंह ने बताया कि वह गांव खिजुरी स्थित एक कंपनी में कार्यरत हैं। उनके बड़े भाई कमल सिंह एनएच-48 स्थित एक होटल में सफाई कर्मचारी हैं। कमल सिंह बाइक से काम पर जा रहे थे। इसी बीच पिकअप की टक्कर से वह घायल हो गए। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।