फोटो : 11रेवाड़ी। रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया के दौरान उपस्थित जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। लघु सचिवालय में मंगलवार को बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट व वीवीपीएटी मशीन का द्वितीय रेंडमाइजेशन किया गया।
इस मौके पर कार्य प्रेक्षक के. सुदर्शन चक्रवर्ती, प्रशांथ कुमार, रिटर्निंग अधिकारी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के सॉफ्टवेयर के माध्यम से हुई द्वितीय रेंडमाइजेशन में सभी विधानसभा क्षेत्र के लिए संख्यानुसार बूथ वाइज ईवीएम निर्धारित कर दी गई है। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को ईवीएम का रेंडमाइजेशन कर दिखाया गया। इसके बाद मशीनों के डेटा को फाइनल किया गया। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया गया कि बुधवार से सभी विधानसभा क्षेत्र में होम वोटिंग की प्रक्रिया करवाई जाएगी। पोलिंग पार्टियां चिह्नित मतदाताओं के घर जाएंगी और उनसे वोट डलवाएगी। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि होम वोटिंग के दौरान उपस्थित रह सकते हैं।