बावल। पुलिस को दी शिकायत में गांव भाड़ावास निवासी श्याम सुंदर ने बताया कि उसका भतीजा दीपक बुधवार को मोटरसाइकिल से भाड़ावास की तरफ आ रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्राला ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।