फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक संतुलन बिगड़ने पर पेड़ से टकराई, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले के गांव टांकड़ी के निकट शनिवार रात को संतुलन बिगड़ने से बाइक सवार सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक युवक फिरोजपुर झिरका का रहने वाला था। बावल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार फिरोजपुर झिरका निवासी टेकचंद उर्फ टोनी गांव टांकड़ी में अपने मामा की वेल्डिंग की दुकान पर काम करता था। शनिवार की रात को करीब आठ बजे वह बाइक से अपने मामा के बेटे को लाने के लिए जा रहा था। रास्ते में उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में टेकचंद की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद बावल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी हेडकांस्टेबल सतबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने सामान्य कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें