फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मकर-संक्रांति के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन

Sun, 14 Jan 2024 10:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
बावल रोड़ पर रणबीर सिंह हुड्डा चौक पर भंडारे का प्रसाद वितरित करते लखेरा समाज के लोग। स्रोत: स्
विज्ञापन
रेवाड़ी। मकर संक्रांति के अवसर पर लखेरा समाज जिला रेवाड़ी की ओर से बावल रोड़ पर बावल रोड़ के निकट विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधान शिव कुमार लखेरा व प्रेम लखेरा ने कहा कि लखेरा समाज का उद्देश्य समाज का उत्थान करने के साथ-साथ अपना नैतिक दायित्व भी निभाना है। इसी के चलते लखेरा समाज जिला रेवाड़ी समय-समय पर जनसेवा के कार्य करता आ रहा है। जरूरतमंदों को कंबल वितण, रक्तदान शिविर, पौधरोपण के अलावा भंडारों का आयोजन कर अपने सामाजिक व नैतिक दायित्वों का निर्वहन करता आ रहा है। उन्होंने कहा कि समाजसेवा का यह क्रम लगातार जारी रहेगा। इस मौके पर मनोज लखेरा, महेश लखेरा कोसली, वेद लखेरा, चंद्रप्रकाश लखेरा, अनिल लखेरा, रामबाबू लखेरा, धर्मेंद्र लखेरा, समेत काफी संख्या में समाजबंधु मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें